Posts

Showing posts with the label Sweet Words

हलाल तरीके से कमाने के 50 मदनी फूल

Image
हलाल रोजी के बारे में 5 फ़रामीने मुस्तफा ﷺ   بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ 1) सब से ज़ियादा पाकीज़ा खाना वोह है जो अपनी कमाई से खाओ 2) बेशक अल्लाह तआला मुसल्मान पेशावर को दोस्त रखता है। 3) जिसे मज़दूरी से थक कर शाम आए उस की वोह शाम , शामे मग्फिरत हो। 4) पाक कमाई वाले के लिये जन्नत है। 5) कुछ गुनाह ऐसे हैं जिन का कफ्फारा न नमाज़ हो न रोज़े न हज न उम्रह। उन का कफ्फारा वोह परेशानियां होती हैं जो आदमी को तलाशे मआशे हलाल में पहुंचती हैं। बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله ✍🏼हलाल तरीके से कमाने के 50 मदनी 3

अनमोल मोती

Image
-:: अनमोल मोती-4 ::- `` (1)- कामयाबी हासिल करने के लिए कोशिश करनी चाहिए, और कोशिश करते वक्त मकसद और मंज़िल नज़र मे होनी चाहिए. `` (2)- मन्जिल तक पहुँचने के लिए उम्मीद जरुरी है. और उम्मीद तब पूरी होती है जब नियत नेक हो. नेक नियत वाला कामयाब होता है. `` (3)-माँ की मेहरबानियाँ असमान के सितारों जितनी है. `` (4)-माँ-बाप की इताअत-(फ़रमाँबरदारी) से अल्लाह तआला राज़ी होता है. `` (5)-मेहनत करते रहो. मेहनत की बेशुमार बरकते है. मेहनत करने वाले का जिस्म तंदुरस्त, दिमाग साफ, दिल फ़ैयाज़ और जेब भरी रहती है. और लोग मेहनत करनेवाले की कदर करते है. अल्लाह तआला की नज़र मे महेनत भी इबादत है. `` (6)-आपस-आपस में इस तरह मिलो के दुबारा मिलने की तमन्ना पैदा हो. `` (7)-अकल्मन्द की सच्ची पहचान गुस्से की हालत मे होती है. `` (8)- इंसान जितनी मेहनत बुराई छुपाने मे करता है उतनी मेहनत करे तो बुराई से बच सकता है. `` (9)-एहसान इन्सान को एक दिन गुलाम बना देता है. `` (11)-गुनाह छोटा हो चाहे बड़ा किसी न किसी तरह गुनेहगार को बेचैन करता रहता है. `` (11)- यादें आसमान पर चमकने वाले ...